बच्चों का बॉडी टेम्परेचर कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:14

कितना होना चाहिए शरीर का सामान्य तापमान?
बच्‍चों के शरीर का तापमान क‍ितना होना चाह‍िए?

3 से 10 साल की उम्र वाले बच्‍चों का नॉर्मल टेम्‍प्रेचर 95.9–99.5°F के बीच हो सकता है। बच्‍चों का तापमान भी बड़ों की तरह ही होता है। इस उम्र के बच्‍चे को अगर बुखार है पर तापमान 102°F से कम है तो च‍िंता की बात नहीं है। दवा और पट्टी करने से बुखार कम हो जाएगा।
नवजात शिशु के शरीर का तापमान क‍ितना होना चाह‍िए?

नवजात शिशुओं में के शरीर का तापमान कभी-कभी एडल्‍ट्स या बच्‍चों से भी ज्‍यादा होता है क्‍योंक‍ि उनके वजन के मुकाबले उनके शरीर का सर्फेस एर‍िया बड़ा होता है। छोटे बच्‍चों की बॉडी गर्मी होने पर कम पसीना न‍िकालती है। वहीं बुखार आने पर नवजात श‍िशु के शरीर के तापमान को कम करना बड़ों के मुकाबले ज्‍यादा मुश्‍क‍िल होता है। अगर बच्‍चे की उम्र 0–2 साल के बीच है तो उसकी बॉडी का सामान्‍य तापमान 97.9–100.4°F होना चाह‍िए। जब बच्‍चों के दांत आते हैं तो भी उन्‍हें बुखार आ सकता है। नवजात श‍िशु के शरीर का सामान्‍य तापमान 99.5°F होता है।

असामान्‍य तापमान: अगर बच्‍चे की उम्र 3 महीने या उससे कम है तो तापमान 100.4°F या उससे ऊपर होने पर सतर्क हो जाएं। इस समय आपके बच्‍चे को मेड‍िकल मदद की जरूरत होगी उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाएं। इतने छोटे बच्‍चों में फीवर का कारण इंफेक्‍शन हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info